फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: 20 साल बाद रक्षाबंधन से पहले चीनी के दामों में उछाल, महिला व मिठाई कारोबारियों की बढ़ी चिंता

सीतापुर: रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले चीनी के तेवर तीखे हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों में चीनी की कीमत फुटकर में 65 किलो बिक रही हैं। अचानक उछाल ने त्योहारी सीजन में उम्मीदें लगाए बैठी महिलाओ और मिठाई दुकानदारों के साथ छोटे कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। व्यापारियों के अनुसार 20 साल बाद चीनी के दम बढ़े हैं। त्योहारी मांग बढ़ने और मिलों से आवक प्रभावित होने के कारण थोक बाजार में चीनी महंगी हो गई है, जिससे पारंपरिक मिठाइयों की लागत में सीधा असर पड़ा है। ग्रहणी रेखा सिंह का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से घर का बजट गड़बड़ा गया है और रक्षाबंधन पर मिठाइयां भी महंगी हो जाएगी। वही मिठाई विक्रेता शैलेंद्र और मनीष लाट का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से लागत काफी बढ़ गई है। एक तरफ ग्राहकों के बजट का ध्यान रखना है, तो दूसरी तरफ दुकान का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। दाम बढ़ाएं तो ग्राहक भागते हैं, और न बढ़ाएं तो घाटा होता है। दूसरी ओर थोक व्यापारी सुनील अग्रवाल का कहना है कि पीछे से ही सप्लाई सीमित है और ट्रांसपोर्ट के भाव बढ़कर आ रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि व्यापारियों का प्रयास है कि स्थानीय दुकानदारों को यथासंभव राहत दी जाए। चीनी के साथ अन्य खाद्य सामग्री के महंगे होने से आम आदमी का त्योहारी बजट गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें