फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में नवजात और मां के फर्श पर लेटने का मामला, डिप्टी सीएम ने कार्रवाई का दिया आदेश

सीतापुर के सीएचसी, हरगांव में नवजात शिशु एवं मां के फर्श पर लेटने के वायरल फोटो का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएमओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि एक प्रसूता ने 21 जुलाई को नवजात शिशु को जन्म दिया था। 22 जुलाई को वह अपने बच्चे के साथ वार्ड के बाहर फर्श पर लेटी थी। इसका फोटो वायरल हो रहा था। उसी फोटो का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ने प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ को दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ संजय गौड़ का कहना है कि प्रथम दृष्टया स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आई है। उन्हें चेतावनी लेटर देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें