फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पेट्रोल पंप पर फायरिंग का वीडियो वायरल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीतापुर जिले के महमूदाबाद के सिधौली मार्ग पर भेथरामाधव गांव स्थित विश्वकर्मा फिलिंग सेंटर पर सोमवार देर रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में सेल्समैन व ग्राहक में मारपीट का मामला निकला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पेट्रोल पंप के सेल्समैन विशाल निवासी पचदेवरा भान व फिरोजपुर निवासी अतहर के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। बताया जाता है कि सेल्समैन खाना खा रहा था और नशे में धुत अतहर बाइक में जल्द पेट्रोल डालने की बात कह रहा था। इस पर विवाद हो गया। किसी ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग होने की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दी जिससे पुलिस हरकत में आई और पेट्रोल पंप पहुंच गई। उपनिरीक्षक देवेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर विवाद हुआ था। कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है। फिर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें