यूपी के सीतापुर में महमूदाबाद क्षेत्र में जल विहार कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद ब्रजभूषण सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने बारांबकी के श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में छात्रों पर लाठी चार्ज मामले पर कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज एकदम गलत है। इस मामले में ओम प्रकाश राजभर के बयान पर कहा कि 'यह दिखाता है कि वह हल्के आदमी हैं'। कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने के मामले में कहा कि किसी की मां की कोई आलोचना नहीं कर सकता है। यह उनके संस्कार को दर्शाता है।