सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार में शनिवार दोपहर चलती बाइक पर एक विस्फोट हुआ। इस धमाके में बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। पुलिस की जांच में पता चला है कि त्योहार के लिए पटकने वाला पटाखा लेकर जा रहे हैं थे, तभी अचानक आपस में टकराने के कारण फट गया। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। उनका नजदीक के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो युवक नेपाल के तौलिहवा के निवासी बताए जा रहे हैं।