शोहरतगढ़ के चिल्हिया थाना के परसिया गांव में पूर्व में हुई चोरी का खुलासा नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। गांव के पास से जाने वाले एनएच 730 नेशनल हाइवे को जाम कर दिया। 11 नवम्बर की रात व 15 नवम्बर को दिन दहाड़े एक महिला को मारपीट कर उसके साथ छिनैती हुई थी। इसी घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने धरना कर प्रदर्शन किया।