मोहाना थाना के पुलिस ने खेत की ओर गए व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन हत्यारोपी को मंगलवार को दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया। मृतक खेत की ओर गया था तभी हमला कर दिया था। दूसरे दिन अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में पहले पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर में गंभीर चोट आने से मौत की बात सामने आई। इसके बाद हत्या की धारा बढ़ाते हुए केस दर्ज करके जांच शुरू कर मंगलवार को गिरफ्तारी कर ली।