पुलिस की रात्रि गस्त की खुली पोल आखिर रात्रि गस्त के बावजूद कैसे हो रही चोरी जिम्मेदारों के उपर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। चोरों ने फिर एक घर में बीती रात चोरी कर ली। घर के दरवाजे का ताला तोड़कर लगभग दो लाख के जेवरात समेत सात क्विंटल गेहूं भी चोर उठा ले गए। घरवालों ने बताया की बेटी की शादी के लिए जेवरात बनवाए थे। सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव की घटना।