विद्युत विभाग कठौतिया रामनाथ के तरफ से जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को बिस्कोहर नगर के वार्ड नंबर 7 अशोक नगर मोहल्ला संग्रामपुर में घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 बकायेदारों से 70 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई और बकाया न जमा करने वाले 13 उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बिजली बकाया के लिए घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है।