पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ सतीश चंद्र द्विवेदी की अगुवाई में रविवार को इटवा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 15 अगस्त के अवसर पर बाइक रैली निकाल भारत माता की जय जयकार का उद्घोष किया गया। रैली में जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।