फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनवापुर क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा, राहगीरों को परेशानी

रोहित सिंह Updated Mon, 10 Nov 2025 04:06 PM IST

भनवापुर क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर छुट्टा पशुओं का जमावड़ा राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर स्थित मन्नीजोत चौराहे से प्रतिदिन दो से तीन हजार बड़े व छोटे वाहनों का आना जाना होता है। सड़क के बीचोंबीच रविवार को शाम करीब साढ़े छः बजे चार से पांच छुट्टा पशुओं खड़े होकर कब्जा जमाया दिखे। इस दौरान चार पहिया व दो पहिया वाहन चालक किसी तरह से निकले।क्षेत्र के राजेश शुक्ला, राजेन्द्र मिश्रा,जगदीश विश्वकर्मा,गुड्डू शर्मा आदि ने बताया कि बीच सड़क पर छुट्टा पशु जब आपस में लड़ाते हैं तो बाइक सवार के साथ कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित कराने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें