फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : महिला संगीत का किया गया आयोजन

नगर पंचायत बिस्कोहर में आदर्श श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के तरफ से आयोजित श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के चौथे दिन मंगलवार रात को रस्तोगी शिव मंदिर के प्रांगण में महिला संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर की महिलाओं ने एक से बढ़कर एक कृष्ण भजन व सोहर गाकर जन्मोत्सव को शानदार बना दिया। इस मौके पर शालिनी गुप्ता, आरती गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता , आकृति गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, सितारा कौशल, चांदनी कौशल समेत कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें