सदर पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के पास से छह संदिग्धों को दबोचा। पकड़े गए आरोपी झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। पुलिस का दावा है कि यह भीड़-भाड़ और बाजार में लोगों की मोबाइल फोन चोरी करते थे और उसी से गूगल पे बनाकर साइबर ठगी करने का काम करते थे। समय-समय पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर लोगों को धमका कर रुपये एठने का काम करते थे।