धान खरीद घोटाले की जांच की जद में आए ट्रांसपोर्टर राकेश दत्त त्रिपाठी घर के एसआईटी प्रभारी व सीओ सदर सुजीत कुमार टीम के साथ पकड़ी स्थित आवास पर धमक पड़े। टीम ने घर पर मौजूद लोगों से नेता के बारे में जानकारी ली। लेकिन, वह घर पर नहीं थे। इसके बाद नोटिस तामिला कराया और जांच के संबंध में कुछ वार्ता किए। इसके बाद टीम लौट आई। अभी कुछ दिन पहले ही पीसीएफ के जिला प्रबंधक ने सदर थाने में तहरीर देकर कार्यालय पर आकर कर्मचारियों को धमकाने, जांच को प्रभावित करने आदि का आरोप लगाया था।