डुमरियागंज नगर पंचायत के महाराजा अग्रसेन नगर मे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम को लेकर रविवार की दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमे हाथी, ऊट, घोड़ा और बैडबाजा आदि शामिल रहे।पूरा नगर धार्मिक जयघोष से गूंजता रहा।कलश यात्रा मे श्रद्धालुओ का भारी जनसैलाब उमड पडा।श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यक्ष के दौरान वृन्दावन धाम के कथा वाचक सौरभ कृष्ण जी महाराज कथा प्रवचन सुनाएगे।