नौगढ़- सोहांस-लोटन मार्ग पर पिठनी पुल के आगे निर्माणाधीन नए पुल का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुल की छत (स्लैब) की ढलाई पूरी हो चुकी है और अब एप्रोच मार्ग समेत शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होते ही इस मार्ग पर आवागमन बहाल हो जाएगा, जिससे नेपाल सीमा से लेकर लोटन ब्लॉक क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।