बीएसए कार्यालय के पास स्थित ग्राउंड में आयोजित होने वाले सिद्धार्थनगर महोत्सव तैयारी तेज हो गई है। 28 जनवरी से शुरू होने वाले पांच दिवसीय महोत्सव के लिए पंडाल सहित अन्य काम शुरू हो गए हैं। वही अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण का काम करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को मिट्टी बराबर करने के साथ मुख्य पंडाल का काम आखिरी चरण में था। इसके बाद महोत्सव का 28 से आगाज होगा जो 5 दिनों तक चलेगा।