भाजपा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पखवाड़ा पर शनिवार को नगर पंचायत इटवा के महादेव घुरहू से पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डा. सतीश द्विवेदी के अगुवाई में एकता पदयात्रा निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लिया। इस दौरान वंदे मातरम सहित अन्य नारों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भाजपा की एकता पदयात्रा महादेव घुरहू से शुरू होकर बीआरसी इटवा के परिसर में पहुंच एक जनसभा के बाद समापन किया गया। यात्रा में नगर अध्यक्ष इटवा विकास जयसवाल, नगर अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता के साथ भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।