फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में छोटे बच्चों का मौखिक टेस्ट, बड़े बच्चों ने दी लिखित परीक्षा

Rohit Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 02:51 PM IST

बिस्कोहर न्याय पंचायत में बुधवार से परिषदीय स्कूलों की सत्र परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन कुल 19 स्कूलों में 94 फीसदी बच्चों ने परीक्षा दी। संकुल हेड उमाकांत गुप्ता और प्रभारी गोपेश दूबे के मुताबिक, कक्षा 1 से 5 तक के 1230 बच्चों की मौखिक परीक्षा हुई। प्राथमिक विद्यालय हरिवंधनपुर के छात्र प्रियांशु, दिव्यांशी और शनि भारती ने बताया कि शिक्षकों ने खेल-खेल में सवाल पूछे। वहीं, कक्षा 6 से 8 के 852 बच्चों ने कृषि विज्ञान, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा की लिखित परीक्षा दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें