इटवा तहसील क्षेत्र के एनके एकेडमी गौरा, खानकोट से लगभग 70 छात्र-छात्राएं रविवार को नेपाल भ्रमण के लिए रवाना हुए। प्रबंधक सर्वेश पांडेय और प्रधानाचार्य रत्ना पांडेय के नेतृत्व में बच्चे एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के तहत नेपाल के रूपन्देही जिले के बुटवल स्थित पिकनिक स्पॉट के लिए निकले।