डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। राप्ती नदी क्षेत्र में बारिश के समय भी खनन माफिया जेसीबी मशीन से जमकर मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। वहीं, जिम्मेदार अंजान बने बैठे हैं। ग्रामीणों ने कहा मिट्टी की खुदाई करीब एक सप्ताह से किया जा रहा लेकिन प्रशासन खनन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।