नेपाल में हिंसक झड़प और कैदियों के भागे जाने की घटना को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर अलर्ट हो गया है। हर व्यक्तियों की जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार देर शाम कमिश्नर और डीआईजी बस्ती ककरहवा, खुनुवां और बढ़नी बॉर्डर का निरीक्षण किया। जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न होने का भी निर्देश दिया।