भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को आशा, एएनएम व संगिनी का क्लस्टर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि सभी आशा कार्योजना बनाकर शत् प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें। संस्थागत प्रसव से तत्काल जरूरी टीकाकरण के साथ ही जन्म प्रमाण पत्र आसानी से मिल जाता है।अधीक्षक ने बताया कि गृहभ्रमण के दौरान नवजात शिशुओं का देखभाल के दौरान निमोनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करें।