जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार काे सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया। पहले दिन पांच लीग मैच को खेला गया। इसमें पहला लीग मैच महराजगंज ने चंदौली को 14 अंको से हराया। वाराणसी ने सिद्धार्थनगर को 25 अंकों से हराया। गाजीपुर ने अयोध्या को 21 अंकों से हराया। गोंडा ने चंदौली को 15 अंकों से हराया। बस्ती ने कुशीनगर को पांच अंकों से हराया है। जबकि भदोही ने अयोध्या को 21 अंकों से हराया है।