हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता अभिनंदन तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को एसपी संदीप कुमार मीना से मिले, जिसमे यूपी के सीएम की मां पर बिहार के एक मौलाना के जरिए की गई अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। हियुवा नेता अभिनंदन तिवारी ने कहा कि बिहार प्रदेश का एक मौलाना है जिसका नाम अब्दुला सलीम है। उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करके पूरे हिन्दू समाज को आहत किया है। जिससे हिन्दू समाज में बेहद आक्रोश है। उन्होंने कहाकि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक व अराजक तत्वों के खिलाफ गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी की जाए।