त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक की प्रेमिका के परिजनों की सहमति से उसकी शादी करा दी। यह घटना बिस्कोहर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।