चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलगड़ा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। घर के पीछे से नकब काटकर घर में घुसकर अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर ढाई लाख के आभूषण व 26 हजार नकदी उठा ले गए। शनिवार सुबह पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग किया।