फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूमे श्रद्धालु

नगर पंचायत बिस्कोहर के डेगहर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास स्वामी मधुसूदनाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गए। कथाव्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार धर्म की रक्षा और मानव कल्याण के लिए हुआ था। उनका जीवन सत्य, प्रेम, कर्तव्य और सदाचार का संदेश देता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर जयकारे लगाए और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें