ब्लाक क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भरवठिया बाज़ार में शुक्रवार को 'किशोर स्वास्थ्य मंच' के तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) टीम के डॉ.श्रीया चौधरी ने विद्यालय में बच्चों का रंगोली,मेंहदी के साथ ही भाषण प्रतियोगिता कराया जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।