क्षेत्र के नवेल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन रविवार की रात श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति में कथा वाचक पंडित उत्तम कृष्ण शास्त्री जी महराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उत्तम कृष्ण शास्त्री जी महराज ने नंदगांव और वृंदावन में श्रीकृष्ण द्वारा की गई लीलाओं की कथा में पूतना वध, शकटासुर, तृणावर्त, कालिया नाग पर विजय, गोवर्धन पूजा और ग्वाल-बालों संग बाल्यकाल की चंचल घटनाओं को विस्तारपूर्वक सुनाया।