नौगढ़ तहसील अन्तर्गत बहुउद्देशीय सहकारी समिति धेंसा में यूरिया खाद वितरित होने की सूचना मिलने पर सुबह 8 बजे से ही किसान पहुंच गए। लाइन में लगाने के बाद अधिकांश किसानों को 3 बजे तक यूरिया खाद प्राप्त हुआ। किसान पिंटू निवासी डिहवा, कृष्णा शुक्ल निवासी साहा, कुलदीप निवासी धेंसा, इंदिरा देवी निवासी खरगौरा, सहित सैकड़ों किसान सुबह 9 बजे से ही लाइन लगाकर अपनी पारी का इंतजार किया, इसके बाद एक ,दो व अधिकतम तीन बोरी यूरिया खाद मिला।