रविवार को नगर पंचायत बिस्कोहर के विश्वनाथ नगर वार्ड में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे तक शिविर में विभिन्न बीमारियों से ग्रसित क्षेत्र के 47 मरीज पहुंचे और आयुष डा. एससी शर्मा से परामर्श लेकर निशुल्क दवा लिया।