स्वच्छ्ता ही सेवा पखवाड़ा के तहत वृहस्पतिवार की सुबह नगर पंचायत बिस्कोहर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने वार्ड नंबर 15 विश्वनाथ नगर के प्राइवेट बस अड्डे पर नगर के व्यापारियों, युवाओं और सफाईकर्मियों के साथ सफाई अभियान चलाकर साफ - सफाई की और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। अभियान में कार्यक्रम प्रभारी अनूप पांडेय, राम नरेश पासवान, रोहित गुप्ता, कन्हैया वरुण, मनोज यादव आदि शामिल रहे।