डुमरियागंज तहसील मुख्यालय से सटे गांव शाहपुर के किसानों की पांच सौ बीघे से अधिक रकबे पर गेहूं की फसल पर सिंचाई का संकट मंडराने लगा है। किसानों ने कहा नलकूप संख्या 23 DG की नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है और उसे दुरुस्त कराने के लिए कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाली टूटने से क्षेत्र के तमाम किसानों को सिंचाई के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जगह जगह क्षतिग्रस्त नालियां झाड़-फानूस और कचरे से पटी पड़ी हैं। जिम्मेदारों से जल्द नलकूप की क्षतिग्रस्त नाली निर्माण करवाने की मांग किया है।