विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के न्याय पंचायत बिस्कोहर व न्याय पंचायत डोकम अमया के 28 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। इस परीक्षा में करीब 28 सौ परीक्षार्थी की लिखित परीक्षा होगी। सोमवार से शुरू हुई प्रथम पाली की परीक्षा में कक्षा एक की मौखिक परीक्षा अंतिम दिन में होने के कारण इनकी परीक्षाएं आज नहीं कराई गई। जबकि कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने गणित , कक्षा 4 से 6 तक विद्यार्थियों की हिंदी और कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों की विज्ञान की लिखित परीक्षा हुई।