मोहर्रम की सातवीं पर मंगलवार को बिस्कोहर कस्बे के वार्ड नंबर 12 स्थित अकरम मियां के घर से अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस बाबू पोखरा, चौक रोड, शाह मोहल्ला और कसेरा मोहल्ला होते हुए कर्बला पहुंचा। इस दौरान “या हुसैन” की सदाओं से माहौल गूंज उठा। कर्बला में फातिहा पढ़ी गई और मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी। जुलूस मार्ग में बतासा व खुरमा वितरित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।