गोल्हौरा पुलिस ने क्षेत्र के एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिरा। पकड़ा गया आरोपी जनपद खीरी लखीनपुर का निवासी है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसओ गोल्हौरा रामदेव ने बताया कि एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। केस दर्ज करने के बाद से पुलिस टीम आराेपी की गिरफ्तारी में लगी थी। इसी बीच मुखबिर से जानकारी मिली की आरोपी क्षेत्र के बरांव नानकार मोड़ के पास है।