10 हजार रुपये के इनामिया कोटेदार को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लगभग एक माह से कोटेदार फरार चल रहा था। राशन कार्ड धारकों को सरकारी गल्ला न देकर कालेबाजारी करने का आरोप लगा था। इसी मामले में कोटेदार के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। इसी के बाद से तलाशी की जा रही थी। थानाध्यक्ष शशांक सिंह की टीम ने निसहर गांव के बाग से आरोपी की गिरफ्तारी की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने बताया कि मिठवल ब्लाक के ग्राम निसहर के कोटेदार की गिरफ्तारी हुई है।