सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 7 स्थित मर्यादपुर कस्बा में शनिवार को रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह रक्तदान नेपाल रेड क्रॉस सोसाइटी कपिलवस्तु के सहयोग से और कालिका स्वालंबन सामाजिक केंद्र द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें स्थानीय सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। रक्तदान शिविर में कुल 35 पिंट रक्त का संकलन किया गया।