भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी बिजौरा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला में उपस्थित डॉ.ईश देव आर्या ने क्षेत्र के 24 मरीजों का इलाज कर जरूरी दवाएं वितरित किया।बिजौरा पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक ने उपस्थित महिला मरीजों को गर्भावस्था के दौरान होने वाले समस्याओं व उसके समाधान के बारे में जागरूक करते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार जांच जरूर कराएं।उन्होंने बताया कि ठंड के समय में बच्चों को निमोनिया जैसी घातक बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में शिशुओं को ठंड से बचाव जरूरी है।