भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के पीएचसी तरहर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में कुल 22 मरीजों का इलाज कर नि: शुल्क दवा वितरण किया गया।मेला में मौजूद डॉ.आशीष सत्यार्थी ने बताया कि वर्तमान समय में मौसम में बदलाव के कारण सर्दी,जुकाम, बुखार के साथ ही फंगल इंफेक्शन के मरीजों में बढ़ौतरी हुई है। स्वास्थ्य मेला में आए हड्डी,व आंख के तीन मरीजों को रेफर किया गया है।इस दौरान अखिलेश त्रिपाठी, मनोज मिश्र, बीना,आदि मौजूद रहे।