सदर थाना क्षेत्र के अशोक मार्ग पर स्थित नाले में एक युवक की लाश मिली। उसकी पहचान कृष्ण कुमार 35 वर्ष पुत्र जगदीश के रूप में हुई है वह नगर के गांधीनगर मोहल्ले का रहने वाला है। काशीराम आवास में परिवार के साथ रहता था। उसके जेब से शराब की सीसी भी मिली है। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि शराब पीने के बाद में नाले में लुढ़क गया और डूबने से उसकी जान चली गई।