फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तराई के तेज हवा और गरज - चमक के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू, किसान चिंतित

श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह सुबह आसमान घने बादलों से घिर गया और आठ बजते बजते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर जहां बूंदाबांदी हुई तो वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसान खेत में खड़ी मक्का, गेहूं, मसूर व सरसों फसल को भारी नुकसान होने की आशंका से चिंतित हैं। किसान मोल्हे, रामतीरथ, बरसाती, ननके तिवारी आदि ने बताया कि ये बारिश सबसे ज्यादा सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचाएगी। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं से फसल खेतों में गिर जाएगी और उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत घट जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें