फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Shravasti: अवैध रूप से चल रहे बायो डीजल और डीजल पम्प को प्रशासन ने किया सील

ishwar ashish Updated Fri, 13 Jun 2025 12:58 PM IST

इकौना क्षेत्र के ग्राम किढ़िहौना में अवैध रूप से बायो डीजल / डीजल पंप का संचालन किया जा रहा था। शिकायत के बाद बृहस्पतिवार शाम पहुंची टीम ने डीजल पंप को सील कर दिया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी को सूचना मिली थी कि इकौना क्षेत्र के ग्राम किढ़िहौना में अवैध रूप से बायो डीजल / डीजल पंप का संचालन किया जा रहा है। इस पर डीएम ने नायब तहसीलदार इकौना कृष्ण गोपाल गुप्ता को जांच का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को पूर्ति निरीक्षक इकौना संजय त्रिपाठी व वरिष्ठ बांट माप अधिकारी सहित इंडियन आयल कारपोरेशन के अधिकारी व सेमरी तरहर चौकी प्रभारी के साथ जांच की। इस पर आरोप की पुष्टि के बाद नायब तहसीलदार ने अवैध रूप से संचालित बायो डीजल/डीजल पंप को सील कर दिया। पूर्ति निरीक्षक इकौना ने बताया कि किड़िहौना में अवैध रूप से डीजल पंप संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। पंप संचालक पंकज वर्मा मौके पर नहीं मिले। वहां मौजूद कर्मचारी जगराम यादव से डीजल पम्प से सम्बंधित कागजात मांगा गया था, जिसे वह नहीं दिखा पए। इससे डीजल पंप के नाजिल टैंक व प्रबंध कक्ष को सील कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें