फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती: रात में घर पहुंचा दिल्ली धमाके के मृत दिनेश का शव, परिजनो में मची चीख-पुकार

ishwar ashish Updated Wed, 12 Nov 2025 12:24 PM IST

दिल्ली बम धमाके में मृत हुए दिनेश मिश्रा का शव रात में उनके गांव चिकनीपुरवा पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिनेश की मां सावित्री और पत्नी रीना चीख पड़ी। पूरा घर करुण क्रंदन से गूंज उठा। मां सावित्री और पत्नी रीना को चीखता देख दोनों बेटियां भी बिलख पड़ी। जिसे देख वहां मौजूद हर किसी की आंखे नम हो गई। 25 लाख मुआवजा और भविष्य में रोकी जाएं ऐसी घटनाएं: सांसद हृदय विदारक घटना की जानकारी होने पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा देर रात चिकनीपुरवा पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढाढस बंधवाया और परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश में भाजपा की सरकार है। इतनी बड़ी घटना सुरक्षा की बड़ी चूक है। सरकार को ये सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो और फिर दिनेश की तरह कोई परिवार न टूटे। उन्होंने कहा कि दिनेश की मौत से उनके तीन बच्चे और पत्नी का सहारा छूट गया है। सरकार को परिवार की मदद के रूप में कम से कम 25 लाख रुपए देने चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें