फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती में बस की ठोकर से बाइक सवार की मौत

ishwar ashish Updated Mon, 05 May 2025 04:28 PM IST

श्रावस्ती जिले के सेमरी चौराहे के निकट सोमवार को एक बाइक सवार युवक को बस ने टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। भिनगा क्षेत्र के ग्राम सकटूपुर निवासी महेश कुमार (18) सोमवार को किसी काम से भिनगा आया था। वापस लौटते समय सेमरी चौराहे के निकट इकौना मार्ग पर पहुंचा ही था कि एक प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं यदि महेश हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची भिनगा पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा दिया है, जबकि चालक मौके से चला गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें