फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: श्रावस्ती: भाकियू ने प्रदर्शन कर सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के निकट बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। एडीएम को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सिरसिया क्षेत्र के ग्राम टिटिहिरिया सेमरा में भाकियू के ग्राम सभा अध्यक्ष अपने निजी उपयोग के लिए सात ट्राली मिट्टी ले जा रहे थे। एसडीएम भिनगा ने ट्रैक्टर ट्राली व मिट्टी लोडर मशीन को बंद कर दिया। उसे बिना जुर्माना छोड़ा जाए। बरावा हरगुन में भाकियू कार्यकर्ता की पराली जलाने व तीन लाख जुर्माना की धमकी पर मौत हो गई थी। उसे मुआवजा दिया जाए। मोहम्मदपुर कला में वी पैक्स के चौकीदार जिलेदार मौर्या को पांच वर्ष का बकाया वेतन भुगतान कराया जाए। साथ ही इकौना के रानीपुर काजी निवासी राधा कृष्ण की भूमि की पैमाईश कराकर कब्जा दिलाया जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल, ओम प्रकाश वर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें