फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से फूस के घर में लगी आग, लाखों का सामान राख

तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसपुर के मजरा मुरावनपुरवा निवासी मिश्रीलाल के फूस के छप्पर में सोमवार की शाम अचानक आग लग गई। छप्पर से आग की लपटें उठती देख परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और दूसरे फूस के घर को अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की सूचना पहुंचे डायल-112 पीआरवी के पुलिस कर्मियों व दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मिश्रीलाल ने बताया कि आग से गृहस्थी के सामान सहित एक साइकिल, ठेलिया, धान, गेहूं आदि जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि आग से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें