फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में 14 बकरियों की मौत, इकौना देहात के मुर्गी फार्म मोहल्ले की घटना, जांच में जुटी पुलिस

श्रावस्ती जिले के इकौना देहात के ग्राम कंजड़वा के मजरा कुंहारगढ़ी में बृहस्पतिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में 14 बकरियों की मौत हो गई। मामले में पीड़िता ने पड़ोसी पर रंजिशन बकरियों की पटक कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इकौना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकौना क्षेत्र के ग्राम कंजड़वा के मजरा कुंहारगढ़ी निवासी शमशुल निशा पत्नी रोज अली ने दो दर्जन से अधिक बकरी, बकरा पाल रखा था। इनकी बृहस्पतिवार रात 14 बकरी, बकरा व बकरी के बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के ही कुछ लोगों ने रंजिशन रात में दीवार फांदकर घर में घुसे थे। उन्हें घर में घुसता देख पीड़िता ने बच्चों सहित खेत में भागकर जान बचाया। वापस लौटने पर देखा की 14 बकरियों की मौत हो चुकी है। सभी के पेट में चोट के निशान है। कई बकरी, बकरा व बकरी के बच्चों के पेट भी फटे हैं। उन्हें पटक कर मारा गया है। आरोपियों से घर के पास स्थित भूमि को लेकर विवाद है। इसी रंजिश में बकरियों की हत्या की गई है। मृत बकरियों की हत्या के बाद उसे इधर उधर फेंकने के साथ ही कुछ बकरियों को पुआल से भी ढक दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार पांडेय का कहना बकरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं बकरियों की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें