फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार युवतियां रेस्क्यू, दो गिरफ्तार

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार युवतियों को बरामद किया। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर युवतियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए एनजीओ को सौंप दिया। आरोप है कि दोनों युवक नेपाली युवतियों को नृत्य के बहाने लाते थे और उनके साथ दुष्कर्म करते थे। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने बताया कि संदिग्धों की तलाश में शनिवार की रात उपनिरीक्षक दीपक गिरी पुलिस व एसएसबी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान दो युवकों द्वारा नेपाली युवतियों के तस्करी की गुप्त सूचना मिली। सूचना पर एएचटी थाना प्रभारी संतोष गौतम, एसओजी प्रभारी मोहम्मद युसुफ व एसएसबी एसी अमित शर्मा की टीम के साथ सीमावर्ती गांव भचकाही में दबिश दी गई। कुछ देर के इंतजार के बाद दो युवक बाइक पर चार नेपाली युवतियों को बैठाकर जंगल के रास्ते आते दिखे। पूछताछ में दोनों की पहचान बभनी कुकुरभुकवा निवासी हरिराम व रामरूप के रूप में हुई। युवतियों से पूछताछ में उन्होंने नृत्य के लाए जाने की बात कही। वहीं, आसपास जानकारी करने पर पता चला कि युवतियों को नृत्य के बहाने लगाकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता था। दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें